'...तो बंद हो जाएगा खान सर का कोचिंग सेंटर'! गार्ड्स की गिरफ्तारी के बाद कोचिंग पर लटकी सीलिंग की तलवार
पटना में कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग के मामले में खान सर पहले से ही कानूनी मुश्किलों में घिरे हैं. अब उनके 'खान ग्लोबल स्टडीज' (KGS) सेंटर में फायर सेफ्टी नियमों की कमियां मिली हैं. बिहार अग्निशमन सेवा ने चेतावनी दी है कि कमियां दूर न होने पर कोचिंग सेंटर को सील कर दिया जाएगा.
ADVERTISEMENT

Khan Sir
बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर (फैजल खान) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. पटना में कोचिंग संस्थान के बाहर हुए गोलीकांड के बाद वह पहले से ही पुलिस जांच का सामना कर रहे हैं. अब उनके 'खान ग्लोबल स्टडीज' (KGS) कोचिंग सेंटर पर प्रशासन का डंडा चला है. बिहार अग्निशमन सेवा ने खान सर के कोचिंग संस्थान में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पकड़ी है और इसे लेकर एक सख्त चेतावनी जारी की है.