खान सर के गार्ड्स की राइफल का लाइसेंस होगा रद्द! पटना पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Khan Sir News: पटना के मुसल्लहपुर फायरिंग मामले में खान सर के दोनों निजी गार्ड्स की राइफल के लाइसेंस पर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में लाइसेंस संबंधी गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद पटना पुलिस अब दोनों हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश करने की तैयारी में है. जानिए जांच में क्या-क्या सामने आया, गार्ड्स पर क्या आरोप हैं, कोर्ट में मामले की स्थिति क्या है और खान सर से जुड़े इस विवाद की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Khan Sir News
पटना के मुसल्लहपुर इलाके में कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और फायरिंग के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक और मशहूर शिक्षक खान सर के दोनों निजी सुरक्षा गार्ड नियमों के विरुद्ध जाकर राइफल का इस्तेमाल कर रहे थे. इस बड़े खुलासे के बाद पटना पुलिस अब दोनों सुरक्षाकर्मियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने की तैयारी में जुट गई है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.