रिसेप्शन पार्टी में पत्नी के घूंघट किए जाने पर आया 'खान सर' का पहला रिएक्शन, बताई इसके पीछे की वजह

Khan Sir First Reaction Wife Ghoonghat: खान सर की पत्नी के चेहरे को लेकर उत्सुकता तब बढ़ी, जब रिसेप्शन में उनकी दुल्हन घूंघट में रहीं. किसी ने उनका चेहरा नहीं देखा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की तस्वीरें वायरल होने लगीं.

ADVERTISEMENT

Khan Sir First Reaction Wife Ghoonghat
Khan Sir First Reaction Wife Ghoonghat
google news

Khan Sir First Reaction Wife Ghoonghat: बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मामला उनकी शादी और रिसेप्शन से जुड़ा है. 2 जून को पटना में हुए उनके रिसेप्शन समारोह के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. खान सर की तस्वीरें अलग-अलग लड़कियों के साथ जोड़कर उनकी पत्नी बताकर वायरल की जा रही हैं. इससे परेशान खान सर ने अब खुलकर अपनी बात रखी है.