कोचिंग विवाद के बाद खुलने लगे खान सर के काले-चिट्ठे? पूर्व पार्टनर निखिल ने अब बताया 2019 वाले धोखे की कहानी!
Khan Sir Controversy: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद के बीच खान सर (फैजल खान) के पूर्व सहयोगी और टारगेट कोचिंग के डायरेक्टर निखिल सर ने 2019 के कथित धोखे और कोचिंग पर कब्जे के आरोपों को लेकर बड़ा दावा किया है. जानिए निखिल सर ने क्या आरोप लगाए और क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Khan Sir Controversy Update
देश के जाने-माने शिक्षक खान सर (फैजल खान) एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गए हैं. उनके पूर्व सहयोगी और 'टारगेट' कोचिंग के डायरेक्टर रहे निखिल सर ने अब कैमरे के सामने आकर साल 2019 में हुए उस कथित धोखे की पूरी कहानी बयां की है, जिसने पटना के शिक्षा जगत में सनसनी मचा दी है. निखिल सर का दावा है कि जिस कोचिंग साम्राज्य पर आज खान सर राज कर रहे हैं, उसे असल में दबाव और धोखाधड़ी के दम पर उनसे हड़पा गया था. विस्तार से जानिए क्या है पूरी कहानी.