Khan Sir का नए साल पर बच्चों के लिए बड़ा ऐलान, NEET, JEE, UPSC की तैयारी करने वालाें की बल्ले-बल्ले

Khan Sir News : पटना के फेमस खान सर ने नए साल पर छात्रों और आम जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत अब मात्र ₹5000 में आईएएस और ₹2250 में पीसीएस की तैयारी कराई जाएगी. इतना ही नहीं, खान सर पटना में 5 हाईटेक अस्पताल भी खोलने जा रहे हैं, जहां डॉक्टर की फीस मात्र ₹50 होगी.

ADVERTISEMENT

 Khan Sir New Year Offer 2026
Khan Sir New Year Offer 2026
google news

Khan Sir New Year Offer 2026: देश के मशहूर शिक्षक खान सर (Khan Sir) ने नए साल 2026 के अवसर पर बिहार और देश के करोड़ों छात्रों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी एक बड़ा ऐलान किया है. बिहार तक को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में खान सर ने अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया. इसमें खान सर ने शिक्षा को सस्ता करने के साथ-साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव की बात कही है. खबर में पढ़िए खान सर ने क्या क्या कहा.