Khan Sir News: आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज होते ही खान सर ने छोड़ दिया पटना? गिरफ्तारी के डर से चुपके से भागने की चर्चाएं तेज!

Khan Sir Arrest News: पटना में कोचिंग विवाद और कथित फायरिंग मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं. गार्ड के कथित कबूलनामे, पुलिस जांच, रोशन आनंद विवाद और पटना में चल रही वर्चस्व की लड़ाई से जुड़े सभी बड़े अपडेट यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENT

Khan Sir News Update
Khan Sir News Update
google news

पटना में दो शिक्षकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में अब खान सर की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं. चर्चित शिक्षक खान सर पर कभी भी गिरफ्तारी की गाज गिर सकती है. इस मामले में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान सर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही खान सर फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है.