Khan Sir News: खान सर की अग्रिम जमानत पर टली सुनवाई, रोशन आनंद के सहयोगियों को मिली बेल

पटना सिविल कोर्ट द्वारा कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 27 जून तक टालने की जानकारी दी गई है. वहीं दूसरी ओर, अदालत ने इस मामले में राहत देते हुए ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद के दो सहयोगियों को जमानत दे दी है.

ADVERTISEMENT

खान सर और रौशन सर
खान सर और रौशन सर
google news

पटना में नामचीन कोचिंग संस्थानों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में एक बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है. मशहूर शिक्षक फैजल खान (खान सर) और ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद के बीच चल रहे इस विवाद को लेकर पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत (Anticipated Bail) याचिका पर सुनवाई टाल दी है, जबकि दूसरी तरफ रोशन आनंद के सहयोगियों को बड़ी राहत मिली है.