Khan Sir: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर खान सर का पहला बयान, नई सरकार के सामने रख दी ये 3 बड़ी मांगें
खान सर ने नई सरकार से शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर कानून व्यवस्था की मांग की है. साथ ही उन्होंने बोर्ड टॉपर्स को मुफ्त शिक्षा देने और एक आधुनिक ब्लड बैंक शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है ताकि गरीब छात्रों और मरीजों को मदद मिल सके.
ADVERTISEMENT

खान सर
Khan Sir on Bihar New CM: देश के मशहूर शिक्षक और 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' के संस्थापक खान सर (Khan Sir) ने बिहार की बदलती सियासत और शिक्षा व्यवस्था पर अपनी बेबाक राय रखी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और राज्य में नई सरकार के गठन की आहट के बीच खान सर ने बताया कि वे आने वाली सरकार से क्या उम्मीदें रखते हैं. एक एजुकेशनल सेमिनार के दौरान मीडिया से बात करते हुए खान सर ने छात्रों के भविष्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की.