खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई थी या नहीं? पुलिस के इस खुलासे ने पलट दी पूरी कहानी

Khan Sir Coaching Firing News: पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर कथित फायरिंग के दावे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. पहले गोलियां चलने की बात कहने वाले खान सर अब अपने बयान से पीछे हट गए हैं. वहीं पटना पुलिस ने जांच के बाद साफ किया है कि मौके पर फायरिंग नहीं हुई, बल्कि पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है.

ADVERTISEMENT

अपने बयान से पलटे खान सर
अपने बयान से पलटे खान सर
google news

Khan Sir Coaching Firing: बिहार की राजधानी पटना में बीती रात खान सर की कोचिंग के बाहर हुई कथित फायरिंग के मामले में एक बड़ा मोड़ा सामने आया है. शुरुआत में मीडिया के सामने अपनी कोचिंग के बाहर गोलियां चलने का दावा करने वाले खान सर अब अपने बयान से पूरी तरह पलट गए हैं. खान सर का अब कहना है कि घटना के वक्त माहौल इतना ज्यादा तनावपूर्ण था कि वे स्थिति को सही तरीके से समझ नहीं पाए. वहीं दूसरी तरफ पटना पुलिस ने भी कोचिंग के बाहर किसी भी तरह की फायरिंग की घटना से इनकार किया है.