रक्षाबंधन के मौके पर खान सर ने किया बड़ा ऐलान, एसके मेमोरियल हॉल में हजारों छात्राओं ने बांधी राखी!

Khan Sir Announcement: रक्षाबंधन के मौके पर पटना के एसके मेमोरियल हॉल में खान सर के साथ हजारों छात्राओं ने राखी का त्योहार मनाया. इस दौरान खान सर ने कैंसर अस्पताल के बाद अनाथ आश्रम खोलने का बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों की पढ़ाई, करियर और भविष्य के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Big Announcement
Khan Sir Big Announcement
Google CTA

पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर बिहार की राजधानी पटना में भी एक अनोखा दृश्य देखने को मिला. पटना के मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी छात्राओं और बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व बेहद ही खास अंदाज में मनाया. पटना के प्रसिद्ध एसके मेमोरियल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस समारोह में हजारों की संख्या में छात्राएं और बहनें पहुंचीं और खान सर को रक्षासूत्र (राखी) बांधी.