रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर, कहा- इसके पीछे बड़ी साजिश है' जांच एजेंसियों से की ये मांग
Khan Sir Statement on Roshan Anand Brother Death: नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत के बाद खान सर का बयान सामने आया है. एक वीडियो जारी कर उन्होंने इस घटना पर दुख जताया. इसके साथ ही उन्होंने मामले में किसी तीसरे शख्स की साजिश की आशंका व्यक्त की है और पुलिस से हिरासत में लिए गए लोगों के नाम सार्वजनिक करने की मांग भी की.
ADVERTISEMENT

प्रिंस यादव की मौत पर खान सर ने जताया दुख
Khan Sir on Prince Yadav Death: पटना के प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस खबर के सामने आने के बाद सहरसा में रौशन आनंद के घर पर मातम पसरा हुआ है. उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस बीच अब इस पूरे मामले पर खान सर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. इस घटना पर खान सर ने एक वीडियो जारी कर दुख जताया है. वहीं उधर कोचिंग विवाद मामले में जेल गए रौशन आनंद को जमानत मिल गई है. बताया जा रहा है कि वे आज सहरसा में अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.