खान सर ने छात्राओं को दी शादी की धमाकेदार रिसेप्शन पार्टी, 151 व्यंजनों के बीच गोलगप्पे पर टूट पड़ी लड़कियां

Khan Sir Reception Party: पटना में खान सर की शादी के बाद छात्राओं के लिए आयोजित रिसेप्शन पार्टी में 151 व्यंजनों की दावत, हजारों की भीड़ और गोलगप्पों की होड़ ने समां बांध दिया.

ADVERTISEMENT

पटना में खान सर की रिसेप्शन पार्टी में 151 व्यंजनों के बीच छात्राओं की भीड़
टना में खान सर की रिसेप्शन पार्टी में उमड़ी हजारों छात्राओं की भीड़
google news

Khan Sir Reception Party: देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने अपनी शादी के बाद पटना में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें हजारों छात्राओं का हुजूम उमड़ पड़ा. अंजुमन इस्लामिया हॉल में आयोजित इस भोज में 151 तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों ने माहौल को और रंगीन बना दिया. हालांकि, छात्राओं के बीच एक मायूसी भी रही कि खान सर की पत्नी इस समारोह में शामिल नहीं हो सकीं. लेकिन खान सर की जमीनी सक्रियता और उनके आत्मीय अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया. आइए, जानते हैं इस अनोखे आयोजन की खास बातें.