Khan Sir के रिसेप्शन में Tejashwi Yadav ने ऐसा क्या गिफ्ट दिया कि हर कोई देखता रह गया, वीडियो हुआ वायरल

Khan Sir Reception: पटना के एक होटल में Khan Sir की शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान नेता से लेकर यूट्यूब सितारों तक ने इस समारोह में शिरकत की. इस बीच तेजस्वी यादव के खान सर को गिफ्ट देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानें उन्होंने खान सर को क्या तोहफा दिया.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Reception
Khan Sir के रिसेप्शन में पहुंचे तेजस्वी यादव
google news

Khan Sir Reception: पटना के एक भव्य होटल में सोमवार यानी 2 जून को फेमस टीचर Khan Sir ने अपने शादी (Khan Sir Marriage) के रिसेप्शन का आयोजन किया. इस खास मौके पर नेताओं से लेकर यूट्यूब के कई नामी लोग पहुंचे. इस दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस समारोह में शिरकत की. जैसे ही तेजस्वी यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनकी एंट्री ने पूरे माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया.