रातभर कोचिंग के बाहर डटी रही पुलिस, सुबह कोर्ट पहुंचकर खान सर ने दिया सरप्राइज

Khan Sir FIR Controversy: पटना में कोचिंग विवाद, तोड़फोड़ और कथित फायरिंग मामले में FIR दर्ज होने के बाद खान सर अचानक सिविल कोर्ट पहुंच गए. पुलिस उनकी तलाश में थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले कोर्ट पहुंचने की खबर ने पूरे बिहार में हलचल मचा दी. अब सभी की नजरें अदालत और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.

ADVERTISEMENT

Khan Sir
Khan Sir
google news

Khan Sir Patna Coaching Dispute: बिहार की राजधानी पटना से खान सर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अपने कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग की घटना के मामले में FIR दर्ज होने के बाद फैजल खान उर्फ खान सर पटना सिविल कोर्ट पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि वे यहां सरेंडर करने के लिए आए हुए हैं. इस दौरान खान सर के साथ उनके वकील भी मौजूद हैं. बता दें कि पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी लेकिन अपनी गिरफ्तारी से पहले ही फैजल खान पटना सिविल कोर्ट पहुंचे गए है. हालांकि, इस दौरान मीडिया को कोर्ट जाने से रोक दिया गया. ऐसे में किसी ने उन्हें कोर्ट पहुंचते हुए नहीं देखा. सूत्रों के मुताबिक, खान सार सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर सकते हैं.