खान सर से तेजस्वी यादव ने पूछा- "कब था ब्याह", जवाब कुछ मिला ऐसा की वीडियो हो गया वायरल

Khan Sir Reception Viral Video: पटना में आयोजित खान सर की रिसेप्शन पार्टी में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ हुई मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है. जब तेजस्वी ने पूछा "ब्याह कब था?" तो खान सर ने चुटकी लेते हुए कहा, “आपका मॉडल कॉपी किए हैं सर.

ADVERTISEMENT

खान सर और तेजस्वी यादव का वायरल वीडियो रिसेप्शन पार्टी में बातचीत करते हुए
खान सर और तेजस्वी आपस में बात करते हुए
google news

Khan Sir Reception Viral Video: स्टूडेंट्स के बीच लोकप्रिय और अपने पढ़ाने के टेक्नीक से मशहूर खान सर इस समय अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. खान सर ने भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच ही शादी कर लिया था और इस बात को उन्होंने खुद क्लास में बच्चों को बताया. बीते कल 2 जून को पटना में उन्होंने रिसेप्शन पार्टी दी जिसमें कई नेता से लेकर दिग्गज शामिल हुए. इसी बीच सोशल मीडिया पर खान सर और तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें की गई बातचीत लोग खूब पसंद कर रहें.