Khan Sir Update: आधी रात को खान सर की कोचिंग के बाहर जुटे छात्र, जानें रातभर क्या-क्या हुआ?
बिहार तक की ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, पटना के मुसल्लहपुर हाट में रातभर खान सर की गिरफ्तारी की अटकलों को लेकर भारी सस्पेंस बना रहा और कई छात्र कोचिंग कैंपस के बाहर डटे रहे.
ADVERTISEMENT

Khan Sir News Update
Khan Sir: बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की गिरफ्तारी की अटकलों के बीच पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित उनके कोचिंग कैंपस (KGS Campus) के बाहर रातभर भारी गहमागहमी देखने को मिली. सोशल मीडिया और छात्र गुटों में यह चर्चा तेज थी कि पुलिस देर रात 2 से 3 बजे के बीच खान सर को गिरफ्तार कर सकती है. इस इनपुट के बाद बिहार तक की टीम रातभर करीब 8 से 9 घंटे तक ग्राउंड जीरो पर डटी रही.