खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की अतरंगी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास!

Khesari Lal Yadav Viral Photos: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की वायरल रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. जन्मदिन के मौके पर शेयर की गई इन क्लोज तस्वीरों को लेकर यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं और दोनों के रिश्ते को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

ADVERTISEMENT

Khesari Lal Yadav Viral Photos
Khesari Lal Yadav Viral Photos
google news

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के 'हिट मशीन' कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ग्लैमरस एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों की है. खेसारी के 40वें जन्मदिन के मौके पर आकांक्षा पुरी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी है, जिसके बाद दोनों को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.