Bihar Tak Podcast: खेसारी लाल यादव की फिटनेस के पीछे अक्षरा सिंह का हाथ, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने माना कि उन्होंने फिटनेस अक्षरा सिंह से सीखी है. एक्ट्रेस ने इस बात पर खुलकर बात की और शुरुआती दिनों की यादें साझा कीं.
ADVERTISEMENT

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 'बिहार तक' के पॉडकास्ट में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर बड़ी बात कही है. एंकर ऋचा शर्मा के एक सवाल के जवाब में अक्षरा सिंह ने ये खुलासा किया. अक्षरा ने बताया कि खेसारी लाल यादव ने खुद एक इंटरव्यू में ये स्वीकार किया था कि उन्होंने फिटनेस अक्षरा से ही सीखी है. अक्षरा ने कहा कि यह खेसारी की बड़प्पन और अच्छे स्वभाव की निशानी है, क्योंकि जिसने किसी की मदद की हो, वो खुद उस मदद का बखान नहीं करता.
