खेसारी लाल यादव से अब भी प्यार करती हैं काजल राघवानी? शो के दौरान हुआ बड़ा खुलासा!

Khesari Kajal Love Story: लाल यादव और काजल राघवानी के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है. रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में मनीष कश्यप से बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने खेसारी के साथ अपने पुराने रिश्ते, प्यार और साथ बिताए करीब 5 साल को लेकर खुलकर बात की है. जानिए काजल ने शो में और क्या-क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Kajal Raghwani Love Story
खेसारी से प्यार को लेकर काजल राघवानी ने किया बड़ा खुलासा
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे चर्चित सितारे खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. एक वक्त था जब इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर और ऑफ-स्क्रीन दोनों ही जगहों पर सबसे बेहतरीन माना जाता था. हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच कड़वाहट और दूरियों की खबरें भी सामने आईं, जिसने उनके फैंस को काफी निराश किया था. अब एक बार फिर से इस जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया और भोजपुरी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसका मुख्य कारण काजल राघवानी का एक खास शो के दौरान सामने आया बयान है.