जंतर मंतर लाठीचार्ज पर खेसारी लाल का रिएक्शन आया सामने, हाथ जोड़कर सरकार से करने लगे अपील, देखें VIDEO
Khesari Lal Yadav on Delhi Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से कई सवाल पूछते हुए छात्रों के भविष्य, अभिभावकों की मेहनत और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भावुक अपील की.
ADVERTISEMENT

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद भड़के खेसारी लाल
Khesari Lal Yadav Statement on Student Protest: संसद मार्च के दौरान बीते सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक हलचल तेज हो गई है. इस घटना पर भोजपुरी एक्टर और मशहूर सिंगर खेसारी लाल यादव ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है. मंगलवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो संदेश पोस्ट किया. इस वीडियो में खेसारी लाल काफी भावुक नजर आए और उन्होंने पुलिस प्रशासन व सरकार के रवैये पर कई गंभीर सवाल खड़े किए.
