Khesari Lal Yadav Video: सेल्फी की मांग पर फैन को धक्का मारना खेसारी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्लास
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का पटना इवेंट में फैन को धक्का देने का वीडियो वायरल. सेल्फी लेने आए युवक के साथ बदसलूकी पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स. जानें क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

खेसारी लाल यादव का वीडियो हुआ वायरल.
भोजपुरी जगत के 'ट्रेंडिंग स्टार' कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक प्रशंसक (फैन) के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स खेसारी के व्यवहार पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं.