कौन है किसान कोल्ड स्टोरेज का मालिक आर एस प्रसाद? खान सर के साथ मिलकर रोशन आनंद को फंसाने का लगा आरोप, ऑडियो भी वायरल
RS Prasad Patna: पटना के किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर एस प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद ने उन पर और खान सर पर साजिश रचकर फंसाने का आरोप लगाया है. इसी बीच आर एस प्रसाद का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की. जानिए कौन हैं डॉ. रामशंकर प्रसाद, क्या है पूरा विवाद और कैसे इस मामले ने नया मोड़ ले लिया.
ADVERTISEMENT

आरएस प्रसाद पर लगा खान सर के साथ मिलकर साजिश करने का आरोप
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ आ गया है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद बेऊर जेल से बेल मिलने के बाद बाहर आ चुके हैं. जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं और इस पूरे प्रकरण में खान सर उर्फ फैजल खान के साथ-साथ एक नया नाम भी घसीट लिया है. रोशन आनंद का सीधा आरोप है कि किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आर एस प्रसाद और खान सर ने एक गहरी साजिश और झूठी रंजिश के तहत उन्हें जेल भिजवाया.