किशनगंज: पत्नी ने रात में प्रेमी को बुलाया घर, फिर सोते हुए पति की कर दी हत्या फिर रचा झूठा ड्रामा लेकिन फोन ने खोल दी पोल

Kishanganj Murder Case: बिहार के किशनगंज में एक पत्नी ने अपने अवैध संबंध को छिपाने के लिए ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को हैरान कर दिया. पहले चोरों की कहानी गढ़ी, फिर रो-रोकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन एक मोबाइल फोन ने पूरे मामले का ऐसा राज खोल दिया जिसने सबको चौंका दिया.

ADVERTISEMENT

पत्नी ने आशिक संग मिलकर सोते हुए पति को उतारा मौत
पत्नी ने आशिक संग मिलकर सोते हुए पति को उतारा मौत
Google CTA

Kishanganj News: बिहार के किशनगंज से सामने आए एक मामले ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है. यहां एक महिला ने अपने अवैध संबंध को छुपाने के लिए अपने ही पति की जान ले ली. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी पुलिस के सामने लगातार आंसू बहाती रही और मनगढ़ंत कहानी सुनाती रही. लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. क्या है पूरा मामला विस्तार से जानते हैं इस खबर में...