KSR कॉलेज को बचाने के लिए 16 अगस्त से समस्तीपुर से पटना तक पदयात्रा, सीएम और नेता प्रतिपक्ष के आवास तक पहुंचेगा मार्च

KSR कॉलेज को बचाने की मांग को लेकर अब आंदोलन अब तेज होता दिख रहा है. समाजसेवी कुणाल कुमार के नेतृत्व में 16 अगस्त 2026 से सरायरंजन से पटना तक पदयात्रा निकाली जाएगी. इसमें मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के आवास तक पहुंचकर अपनी मांगों को रखा जाएगा. पूरी खबर विस्तार से पढ़ें...

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Google CTA

समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित KSR कॉलेज को बचाने की मांग को लेकर अब आंदोलन तेज होने जा रहा है. समाजसेवी कुणाल कुमार के नेतृत्व में 16 अगस्त 2026 से सरायरंजन से पटना तक ऐतिहासिक पदयात्रा निकाली जाएगी. इस पदयात्रा का समापन मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के आवास तक पहुंचकर अपनी मांग रखने के साथ होगा.