लखीसराय के अशोकधाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर भीषण भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सुबह बैरिकेड्स टूटने से भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है और दर्जनों घायल हो गए हैं. डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक ट्रेनों के ठहराव से अप्रत्याशित भीड़ जुटने के कारण यह हादसा हुआ.

ADVERTISEMENT

Lakhisarai Ashok Dham Stampede
Lakhisarai Ashok Dham Stampede
Google CTA

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध बाबा अशोकधाम शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर एक बड़ा हादसा हो गया है, सोमवार सुबह करीब 6:45 बजे मंदिर परिसर में जल चढ़ाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान अचानक भगदड़ मच गई.