ललन सिंह ने बताई अनंत सिंह की नाराजगी की पूरी वजह, कहा- अनंत पार्टी के साथ थे, हैं और रहेंगे

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में जदयू के नीरज कुमार और अनंत सिंह विवाद पर ललन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह की क्या शिकायतें हैं और पार्टी इस मसले को कैसे सुलझा रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के नीरज कुमार और पार्टी विधायक अनंत सिंह के बीच चल रहा विवाद अब जदयू के भीतर बातचीत और सुलह की कोशिशों के केंद्र में है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूरे मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अनंत सिंह से हुई बातचीत और उनकी नाराजगी की वजह सामने रखी है. ललन सिंह ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उनसे इस मामले पर बात की थी.