'मैं ललन सिंह का निजी सचिव बोल रहा हूं!' कैदी ट्रांसफर का आदेश देने वाला फर्जी PA गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी PA बनकर बेउर जेल अधीक्षक को फोन करने वाला शातिर धीरज कुमार गिरफ्तार! भागलपुर के कैदी को पटना ट्रांसफर कराने का दे रहा था फर्जी आदेश। सचिवालय पुलिस ने दर्ज की FIR।
ADVERTISEMENT

बिहार की राजधानी पटना में फर्जीवाड़े और अधिकारियों पर धौंस जमाने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. केंद्रीय पंचायती राज और ललन सिंह का 'फर्जी निजी सचिव' (PA) बनकर बेउर जेल के अधीक्षक को फोन करने वाले शातिर जालसाज को सचिवालय थाना पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है.
