'PM ने तो मना किया था...' गिरिराज सिंह की नई गाड़ी देखकर ललन सिंह ने ले ली चुटकी, वीडियो वायरल
Lalan Singh Viral Video: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक के बाद ललन सिंह और गिरिराज सिंह के बीच नई गाड़ी को लेकर हुआ मजेदार संवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीएम मोदी की सलाह का जिक्र करते हुए ललन सिंह ने गिरिराज सिंह पर चुटकी ली, जिस पर गिरिराज ने भी हंसते हुए जवाब दिया. जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों वायरल हो रहा है यह वीडियो.
ADVERTISEMENT

Bihar Leaders Viral Video
बिहार की राजनीति में नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी तो आम बात है, लेकिन कभी-कभी उनके बीच का दोस्ताना और मजाकिया अंदाज भी कैमरे में कैद हो जाता है. ऐसा ही एक बेहद दिलचस्प और मजेदार वाकया देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है. बिहार के दो कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री, ललन सिंह और गिरिराज सिंह, एक मुलाकात के बाद जब बाहर निकले तो दोनों के बीच नई गाड़ी को लेकर जबरदस्त हंसी-मजाक देखने को मिला. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे और ललन सिंह की चुटकी पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े.