लालू यादव ने दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को बताया सफल, बोले- 'वोट चोरी हुई है'

पटना पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को सफल बताया. उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि वोट चोरी हुई है.

ADVERTISEMENT

Lalau yadav News
Lalau yadav News
Google CTA

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली को सफल बताया है. पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों का समर्थन किया. पत्रकारों के सवाल पर लालू यादव ने दो टूक कहा, 'वोट चोरी हुई है.' इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में हुई विपक्ष की रैली को सफल करार दिया.

रामलीला मैदान में विपक्ष ने उठाया वोट चोरी का मुद्दा

दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन के नेताओं ने वोट चोरी के मुद्दे पर एकजुट होकर केंद्र सरकार और सत्तापक्ष को घेरा था. इस रैली में विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया था. रैली में जुटी भीड़ और विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हुईं. हालांकि, लालू प्रसाद यादव अस्वस्थ होने के कारण इस रैली में शामिल नहीं हो सके थे.

मीसा भारती के आवास पर सोनिया गांधी ने की थी मुलाकात

रैली के बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद लालू यादव के बयान का इंतजार किया जा रहा था. अब पटना पहुंचते ही उन्होंने रैली को सफल बताकर और वोट चोरी होने की बात कहकर INDIA गठबंधन के मुद्दे को अपना समर्थन दे दिया है.

तेजस्वी यादव को मिलेगा लालू के बयान का साथ?

लालू यादव का यह बयान बिहार की राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. बिहार में विपक्ष पहले से ही वोट चोरी के मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इस मुद्दे पर सरकार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे हैं.

क्या बिहार में भी दिखेगी विपक्ष की एकजुटता?

ऐसे में लालू यादव के खुलकर समर्थन में आने से बिहार में भी इस मुद्दे पर विपक्षी राजनीति को नई धार मिल सकती है. सवाल यह है कि क्या दिल्ली के रामलीला मैदान में दिखी विपक्षी एकजुटता अब पटना की सड़कों पर भी नजर आएगी? क्या तेजस्वी यादव इस मुद्दे को लेकर बिहार में कोई बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू करेंगे? आने वाले दिनों में इस पर सबकी नजर रहेगी.