अंबेडकर विवाद में लालू पर आया सुभाष यादव का रिएक्शन, तेज प्रताप को लेकर भी खोली पोल
Subash Yadav on Ambedkar Photo Controversy: बिहार चुनाव से पहले लालू यादव के जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर उनके पैरों के पास नजर आने से विवाद खड़ा हो गया है. तेज प्रताप के पार्टी से निकालने पर किया बड़ा खुलासा.
ADVERTISEMENT

सुभाष यादव ने खोले राज
Subash Yadav on Ambedkar Photo Controversy: बिहार में आगामी नवंबर में विधानसभा चुनाव है. पूरे बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जो कि लालू परिवार के वोट बैंक को नुकसान पहुंचा सकता है. 11 जून को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया और इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों में भी काफी उत्साह देखा गया.
