पटना में राबड़ी आवास में हुआ 'लौंडा नाच' का आयोजन, अपने पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव, देखें VIDEO
पटना में राबड़ी देवी के आवास पर वर्षों बाद ऐसा सांस्कृतिक रंग देखने को मिला, जब लालू प्रसाद यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए. चैता और लौंडा नाच के कार्यक्रम ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया. अब इस आयोजन की राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT

Lalu Yadav Launda Naach Video
Lalu Yadav Launda Naach Video: बिहार की राजधानी पटना में लंबे समय के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पुराने और चिरपरिचित अंदाज में दिखाई दिए. दरअसल, पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर चैता और लौंडा नाच का एक कार्यक्रम किया गया. इस दौरान बिहार की पारंपरिक लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली. इस मौके पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने लोक गायन के साथ-साथ पारंपरिक नृत्य का भी आनंद लिया.