लालू यादव का बिहार की जनता को भावुक पत्र, बोले- RJD सिर्फ पार्टी नहीं एक आंदोलन है, बड़ी जंग के लिए कमर कस लें
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर बिहार की जनता के नाम खुला खत लिखकर केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

लालू यादव का बिहार की जनता को पत्र
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के 30वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक मौके पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की आवाम और अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक बेहद कड़ा और भावुक खुला खत लिखा है. अपने इस संदेश में लालू यादव ने केंद्र की मौजूदा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए देश के लोकतांत्रिक ढांचे और संविधान की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है. उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश की संवैधानिक संस्थाओं का खुलकर दुरुपयोग हो रहा है, जिससे हमारा लोकतंत्र एक बड़े संकट के दौर से गुजर रहा है.
