बिहार में 31 मार्च के बाद खत्म होगी शराबबंदी? नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच वरिष्ठ पत्रकार का बड़ा खुलासा
बिहार में शराबबंदी खत्म होने की चर्चा तेज! वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत प्रत्युष का दावा है कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 31 मार्च से शराबबंदी कानून में बड़ी ढील मिल सकती है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
बिहार की सियासत में इन दिनों नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की खबरों ने बाजार गर्म कर रखा है. लेकिन इन सबके बीच एक और बड़ी चर्चा जोरों पर है- क्या नीतीश कुमार के हटते ही बिहार में शराबबंदी कानून खत्म हो जाएगा? वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत प्रत्युष ने एक निजी बातचीत का हवाला देते हुए इस पर बड़ा खुलासा किया है.