अगर आज हुए चुनाव तो महागठबंधन की बन जाएगी सरकार? लोक पोल सर्वे में सामने आई 9 बड़ी वजह

Bihar Election Survey: लोक पोल सर्वे के अनुसार बिहार में महागठबंधन को 118-126 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत से ज्यादा है. जानिए 9 बड़ी वजहें क्यों एनडीए पिछड़ रहा है और INDIA गठबंधन को फायदा हो रहा है.

ADVERTISEMENT

महागठबंधन को बढ़त, लोक पोल सर्वे 2025
लोक पोल सर्वे में महागठबंधन को 118-126 सीटें, जानें 9 वजह
google news

Bihar Election Survey: बिहार में 22 नवंबर 2025 से पहले चुनावी प्रक्रिया को पूरी कर नई सरकार का गठन करना है. ऐसे में राज्य में हर एक दल अपने शीर्ष नेतृत्व में तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी बीच लोक पोल के एक सर्वे ने राज्य की जनता को चौंका दिया है. लोक पोल के इस हालिया सर्वे में महागठबंधन को 118 से 126 सीटें मिलती दिख रही है जो कि बहुमत(122) से ज्यादा है. साथ ही एनडीए को 105-114 सीटें मिल सकती है. लोक पोल ने इस सर्वे में सीटों के साथ-साथ उन 9 बड़े कारणों को भी बताया है जो कि महागठबंधन को फायदा और एनडीए को इस चुनाव में नुकसान पहुंचा रहे है.