Maharashtra TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. NEET धांधली में भी उसका नाम सामने आया था. पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश होगा.
ADVERTISEMENT

maharashtra
Bijendra Gupta Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया है. अब बिजेंद्र से पूछताछ के जरिए पेपर लीक नेटवर्क की पूरी कड़ी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
