मैथिली ठाकुर गौतम झा पर क्यों भड़कीं? कथित वायरल ऑडियो के बाद अब पता चली विवाद की पूरी कहानी

Maithili Thakur Controversy: बिहार के अलीनगर से एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर एक युवक को अपशब्द बोलते और धमकी देते हुए सुनाई दे रही हैं. हालांकि, ऑडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

ADVERTISEMENT

मैथिली ठाकुर के कथित ऑडियो से मचा हंगामा
मैथिली ठाकुर के कथित ऑडियो से मचा हंगामा
Google CTA

Maithili Thakur Audio Controversy: सोशल मीडिया पर बिहार के अलीनगर से एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि इस वायरल ऑडियो में भारतीय जनता पार्टी की विधायक मैथिली ठाकुर अपने ही विधानसभा क्षेत्र के गौतम झा नामक एक युवक को गुस्से में अपशब्द बोल रही हैं. इतना ही नहीं कथित ऑडियो में गौतम को देख लेने तक की धमकी दी जा रही हैं. इस बातचीत में दोनों के बीच तीखी बहस साफ सुनी जा सकती है, जिसने अब एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. हालांकि, 'न्यूज तक' इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में..