बदनाम करने की साजिश पर भड़कीं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, पीआर स्टंट करने वालों को दी ये सख्त चेतावनी
BJP MLA Maithili Thakur: बिहार की युवा बीजेपी विधायक और मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपने नाम और तस्वीरों के कथित गलत इस्तेमाल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने फर्जी बयान, फोटो के दुरुपयोग और कथित पीआर स्टंट के जरिए बदनाम करने की कोशिशों पर सख्त चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

BJP MLA Maithili Thakur
बिहार की सबसे कम उम्र की विधायक और मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल को लेकर काफी परेशान हैं. उन्होंने उन लोगों को सख्त चेतावनी दी है जो उनके नाम पर फर्जी बयान और उनकी तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. मैथिली ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है और इसे खुद को बदनाम करने की साजिश करार दिया है.