चलती ट्रेन में लड़की को गलत तरीके से छू रहा था शख्स, यात्रियों ने बनाया वीडियो और फिर आरोपी पर लिया गया ये एक्शन
बिहार की एक ट्रेन में करीब 10 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बिड़ला शुगर मिल के HR मैनेजर शशि भूषण उपाध्याय को नौकरी से निकाल दिया गया है.
ADVERTISEMENT

बिहार का ये वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर बिहार की एक ट्रेन की वीडियो जमकर वायरल हो रही है. इस वीडियो में लगभग 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. इस शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद लोग गुस्से में हैं.