Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा ने खोले अपनी लव स्टोरी और शादी के राज, बताया कब लेंगे सात फेरे
बिहार के चर्चित नेता मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा ने अपने रिश्ते का खुलकर खुलासा किया है. दोनों ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया और मैसेज के जरिए उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई और अगले साल शादी करने का उनका प्लान है.
ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आए चर्चित चेहरे मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा ने पहली बार खुलकर अपने रिश्ते पर बात की है. एक रियलिटी शो के दौरान अपने रिश्ते का खुलासा करने के बाद अब इस कपल ने इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी से जुड़े कई दिलचस्प राज साझा किए हैं.
साल 2020 से शुरू हुई थी बातचीत
अनुष्का शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि वे साल 2020 से मनीष कश्यप को सोशल मीडिया पर मैसेज कर रही थीं. दरअसल, बाढ़ के समय मनीष कश्यप द्वारा बनाए गए एक वीडियो से वे काफी प्रभावित हुई थीं. अनुष्का ने बताया कि वह उनके काम और गरीबों के लिए आवाज उठाने के तरीके को बहुत पसंद करती थीं. शुरुआत में जब उन्होंने मैसेज किया था, तब वह स्कूल (11वीं-12वीं) में थीं. इसके बाद साल 2022 में मनीष कश्यप की तरफ से रिप्लाई आया और फिर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ.
जेल के दिनों में भी चट्टान की तरह साथ खड़ी रहीं अनुष्का
मनीष कश्यप ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि जब उन पर एनएसए (NSA) जैसी सख्त कार्रवाई हुई थी और वे जेल गए थे, तब भी अनुष्का और उनका परिवार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा था. मनीष ने बताया कि जब वे तमिलनाडु से पटना कोर्ट आए थे, तब अनुष्का कोर्ट के बाहर उनकी गाड़ी के साथ पैदल चल रही थीं और रो रही थीं. तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वे उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे.
अगले साल शादी करने का है प्लान
अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कपल ने बताया कि अभी डेट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन परिवार की सहमति से अगले साल (2027 में) शादी करने का प्लान है. दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और घर में खुशी का माहौल है. इंटरव्यू के अंत में दोनों ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया.
JDU में टूट का दावा, डॉ. संजीव कुमार बोले- 80% विधायक बीजेपी के संपर्क में, जल्द होगा बड़ा खुलासा
