मुश्किल वक्त और जेल के दिनों में भी चट्टान की तरह साथ खड़ी रहीं अनुष्का, मनीष कश्यप ने बताई पूरी प्रेम कहानी

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा ने पहली बार अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया है. दोनों ने 2020 में सोशल मीडिया पर हुई बातचीत, 2022 में पहली वीडियो कॉल और जेल के मुश्किल दिनों में अनुष्का के साथ के बारे में बताया. कपल ने परिवार की सहमति से अगले साल शादी करने की योजना भी साझा की.

ADVERTISEMENT

Manish Kashyap Love Story
Manish Kashyap Love Story
Google CTA

बिहार के चर्चित चेहरे और नेता मनीष कश्यप इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान उनके रिश्ते का खुलासा होने के बाद, अब मनीष कश्यप और उनकी पार्टनर अनुष्का शर्मा पहली बार मीडिया के सामने आए हैं और अपनी लव स्टोरी, संघर्ष तथा शादी की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की है. बिहार तक के खास बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पहली मुलाकात से लेकर पूरी लव स्टोरी बताई है. 

साल 2020 के मैसेज और पहला वीडियो कॉल

इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि वे साल 2020 से ही मनीष कश्यप को सोशल मीडिया पर मैसेज कर रही थीं. बिहार की बाढ़ और जनता की समस्याओं पर मनीष के वीडियो उन्हें बेहद पसंद आते थे. साल 2022 में जब मनीष ने उनके मैसेज का रिप्लाई किया और पहली बार वीडियो कॉल पर बात हुई, तो अनुष्का की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मनीष ने बताया कि वीडियो कॉल पर अनुष्का की सुंदर आवाज और तस्वीर देखकर उन्होंने तभी तय कर लिया था कि वे इसी से शादी करेंगे. हालांकि, उम्र के फासले (लगभग 12-13 साल का अंतर) और अन्य चर्चाओं को लेकर भी दोनों ने बेबाकी से बात की.

जेल और मुश्किल दिनों में चट्टान की तरह साथ खड़ी रहीं अनुष्का

मनीष कश्यप ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर यानी साल 2023 में जब उन पर एनएसए (NSA) लगा और वे जेल गए, उस समय कोद याद करते हुए बड़ा खुलासा किया. मनीष ने बताया कि उस दौरान अनुष्का के परिवार की तरफ से भी उन्हें दूर रहने का थोड़ा प्रेशर था, लेकिन अनुष्का और उनकी मां ने पूरा समर्थन दिया. जब तमिलनाडु से मनीष को पटना कोर्ट लाया गया था, तब अनुष्का कोर्ट के बाहर उनकी गाड़ी के साथ-साथ पैदल चल रही थीं और रो रही थीं. इस निष्ठा और प्रेम को देखकर मनीष ने तय किया कि वे उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे.

अगले साल शादी का प्लान और भविष्य की योजनाएं

शादी को लेकर दोनों ने साफ किया कि परिवार की सहमति से अगले साल परिणय सूत्र में बंधने का प्लान है. अनुष्का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रही हैं और आगे भी अपने तरीके से काम करती रहेंगी. इसके अलावा, इंटरव्यू में मनीष कश्यप ने रियलिटी शो के अनुभवों और राजनीतिक बयानों (जैसे तेज प्रताप यादव से जुड़े विवाद) पर भी अपनी बेबाक राय रखी.

कौन हैं शिवांगी सिंह? अनंत सिंह की छोटी बेटी की शादी के बीच जानिए उनकी पढ़ाई और होने वाले पति के बारे