मनीष कश्यप बीजेपी का दामन छोड़ अब थामेंगे जनसुराज का हाथ, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Manish Kashyap News: बिहार की राजनीति में हुआ बड़ा उलटफेर. मनीष कश्यप 23 जून को जनसुराज पार्टी का दामन थामने वाले है.

ADVERTISEMENT

Manish Kashyap Joins Jan Suraaj, To Contest From Chanpatia
मनीष कश्यप(फाइल फोटो)
Google CTA

Manish Kashyap News: बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. चर्चित यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप 23 जून को जनसुराज पार्टी में शामिल होने वाले हैं. बिहार तक को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, मनीष कश्यप न केवल जनसुराज का दामन थामेंगे, बल्कि चनपटिया विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ेंगे. यह खबर बिहार की राजनीति में हलचल मचा सकती है, क्योंकि मनीष कश्यप का बिहार और देशभर में बड़ा प्रशंसक वर्ग है.