BJP को लेकर मनीष कश्यप ने किया बड़ा खुलासा, बोले- पार्टी में रहने का मतलब भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना!

Manish Kashyap Resign BJP: यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप ने भाजपा छोड़ने का ऐलान किया है. इस दौरान उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि अब वो ‘ब्रांड बिहार’ और ‘नया बिहार’ की बात करेंगे.

ADVERTISEMENT

Manish Kashyap Resign BJP
मनीष कश्यप (फाइल फोटो)
Google CTA

Manish Kashyap News: यूट्यूबर से नेता बने मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर लिया है. एक वीडियो बयान में उन्होंने खुलकर पार्टी छोड़ने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर वो भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ नहीं सकते. इस दौरान मनीष कश्यप ने अपने समर्थकों से सलाह भी मांगी.