'11:54 की वो काली रात और...' तमिलनाडु में एमके स्टालिन की हार पर मनीष कश्यप ने वीडियो जारी कर कही ये बातें!
Manish Kashyap Video: तमिलनाडु चुनाव 2026 में एमके स्टालिन की हार के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मनीष कश्यप ने स्टालिन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी NSA गिरफ्तारी, मदुरई जेल की दर्दनाक रातों, आर्थिक तंगी और परिवार के संघर्ष का जिक्र किया. जानिए वीडियो में मनीष कश्यप ने क्या-क्या कहा.
ADVERTISEMENT

Manish Kashyap Video
यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपनी प्रखर बयानबाजी के लिए मशहूर मनीष कश्यप ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला बोला है. मनीष कश्यप ने स्टालिन की हार को न्याय बताते हुए कहा कि जिस तरह रावण का अहंकार उसके साम्राज्य के विनाश का कारण बना, ठीक उसी तरह स्टालिन का साम्राज्य भी उनके अहंकार और निर्दोषों पर किए गए अत्याचार की वजह से ढह गया है. कश्यप ने भावुक होते हुए अपनी जेल यात्रा और उन संघर्षों को याद किया जो उन्होंने तमिलनाडु में NSA के तहत बिताए थे.