राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद कौन हैं? सामने आया अनुपस्थित रहने का 'असली' कारण!

Manohar Prasad MLA: कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से अनुपस्थित रहने के बाद चर्चा में हैं. कटिहार की मनिहारी सीट से विधायक रहे मनोहर प्रसाद ने उम्मीदवार चयन को महागठबंधन के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए वोट नहीं देने का फैसला लिया. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Manohar Prasad MLA
Manohar Prasad MLA
google news

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह की हार के बीच कांग्रेस के तीन विधायकों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. इनमें सबसे प्रमुख नाम मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद का है, जो वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहे. आखिर कौन हैं मनोहर प्रसाद और उन्होंने वोट क्यों नहीं दिया? आइए जानते हैं.