बिहार में शराबबंदी को लेकर होने वाला है बदलाव? बिहार तक के पॉडकास्ट में मनोज तिवारी के इस बयान के बाद तेज हुई चर्चा

Manoj Tiwari statement on liquor ban: दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी के एक पॉडकास्ट बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. उन्होंने शराबबंदी कानून की समीक्षा की बात कही, जिससे चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या वाकई राज्य में शराबबंदी को लेकर कोई बड़ा बदलाव होने वाला है या नहीं.

ADVERTISEMENT

Manoj Tiwari statement on sharabbandi
Manoj Tiwari statement on sharabbandi
google news

Manoj Tiwari statement on sharabbandi: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज स्टार और दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बिहार तक से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने पॉडकास्ट में राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी कानून से लेकर भोजपुरी कलाकारों के राजनीतिक भविष्य तक बात की है. पॉडकास्ट में मनोज तिवारी के शराबबंदी पर दिए बयान के बाद बिहार में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या वाकई राज्य में शराबबंदी को लेकर कोई बड़ा बदलाव होने वाला है या नहीं.ऐसे चलिए जानते हैं उन्होंने बिहार तक पॉडकास्ट में क्या क्या कहा...