MLC Election: तिरहुत की दो सीटों पर PK का फोकस, नामांकन में पहुंचे प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
MLC Election को लेकर मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने तिरहुत शिक्षक और स्नातक सीट के जन सुराज प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. PK ने सरकार को जवाबदेह बनाने वाला चुनाव बताया और शिक्षकों व स्नातक युवाओं को लेकर कई घोषणाएं कीं.
ADVERTISEMENT

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में जन सुराज ने तिरहुत क्षेत्र की दो सीटों पर अपना अभियान तेज कर दिया है. शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामांकन के मौके पर पार्टी के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर पहुंचे.
