मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं नीतीश कुमार? PM के एक फोन कॉल से बिहार में सियासी हलचल तेज
Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं. मीडिया रिपोर्ट्स और सियासी अटकलों के बीच नीतीश कुमार के केंद्र सरकार में संभावित भूमिका को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. जानिए पीएम मोदी के कथित फोन कॉल के बाद क्यों बढ़ी हलचल और बिहार से किन नेताओं के नाम संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में चर्चा में हैं.
ADVERTISEMENT

Modi Cabinet Expansion
जुलाई के पहले सप्ताह में संभावित मोदी कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर देश के सियासी गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. इस संभावित विस्तार को लेकर खासकर बिहार की राजनीति में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. राजनीतिक हलकों में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अब दिल्ली की राजनीति में एक नई भूमिका निभाने जा रहे हैं. सूत्रों और चर्चाओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों चाहते हैं कि नीतीश कुमार केंद्र सरकार में कोई अहम जिम्मेदारी संभालें, जिसके बाद से ही कयासों का बाजार गर्म है.