Bihar Chunav 2025: अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा में फायरिंग, जन सुराज के समर्थक की गोली लगने से मौत
Mokama Murder News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मोकामा में बड़ी वारदात हुई है. बाहुबली अनंत सिंह के क्षेत्र में जन सुराज के समर्थक दुलाल चंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि यह घटना चुनावी रंजिश का नतीजा हो सकती है. फायरिंग के बाद इलाके में तनाव है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

दुलाल चंद यादव(फाइल फोटो)
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां राज्य में सरगर्मी तेज है, वहीं दूसरी ओर आपराधिक घटनाएं भी बढ़ने लगी है. छोटे सरकार के नाम से मशहूर और बाहुबली नेता अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा के में एक नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर देने की घटना सामने आई हैं. मोकामा के घोसवरी में जन सुराज के समर्थक दुलाल चंद यादव की हत्या कर दी गई है. वारदात के इलाके में तना-तनी का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.