मोकामा हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने संभाली चुनाव प्रचार कमान, लोगों से की बड़ी अपील
Mokama News: मोकामा हत्याकांड में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या और अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. सोमवार को मोकामा में हुए रोड शो में हजारों समर्थक जुटे, जिसके बाद ललन सिंह ने जनसभा में कहा कि अब 'हर व्यक्ति अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े.'
ADVERTISEMENT

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ललन सिंह ने संभाली मोकामा में चुनाव प्रचार की कमान
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है. 1 नवंबर की देर रात अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद चर्चाएं थी की इस चुनाव में उनका रंग फिका पड़ सकता है. लेकिन अब जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इसकी कमान संभाल ली है. ललन सिंह ने आज बाहुबलियों के गढ़ मोकामा में रोड शो के साथ-साथ जनसभा को संबोधित किया.