आधी रात में इतनी आसानी से अरेस्ट कर लिए गए अनंत सिंह? आखिर क्या है इस गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी
Anant Singh News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में बाहुबली नेता अनंत सिंह गिरफ्तार किए गए हैं. 1 नवंबर की आधी रात पुलिस ने उन्हें बाढ़ से हिरासत में लिया, जबकि सूत्रों के मुताबिक अनंत सिंह 2 नवंबर को खुद सरेंडर करने वाले थे.
ADVERTISEMENT

अनंत सिंह की गिरफ्तारी के पीछे की कहानी
बिहार चुनाव से पहले मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में अनंत सिंह को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. लेकिन घटना वाले दिन यानी 30 अक्टूबर को अनंत सिंह ने इसे सूरजभान सिंह का खेला बताया था और वहीं 31 अक्टूबर को उनकी ओर से कोई हलचल नहीं हुई. फिर 1 नवंबर को अचानक अनंत सिंह जन संपर्क करने लगे और रात में उनकी गिरफ्तारी हो गई. लेकिन अब इस पूरे मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को पार्टी हाईकमान ने पहले ही कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कह दिया था.